नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर उथल पुथल के आसार हैं। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस छोड़कर आए बागी सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने दावा कर दिया है कि NCPI यानी नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में विलय कर चुके 17 सांसद भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही यूसुफ पठान, सायोनी घोष समेत कई नेताओं को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, बागी धड़े ने साफ कर दिया है कि ऐसी कोई योजना नहीं है। बासुनिया ने दावा कर दिया है कि 17 सांसद भारतीय जनता पार्टी में जाने की तैयारी कर रहे हैं और इसे अंतिम रूप दिया जा चुका है। उन्होंने अटकलों को हवा दे दी है कि दुर्गा पूजा के बाद दल बदल हो सकता है। खास बात है कि टीएमसी से 20 सांसद अलग होकर NCPI में आए थे और NDA यानी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस को समर्थन दिया था।यूसुफ पठान भी ...