यूसुफ पठान को 20 करोड़ की जमीन इतनी सस्ती मिलेगी! BJP सरकार ने ममता के बागी को खुश कर दिया
नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी से नेता और सांसद तक का सफर तय करने वाले यूसुफ पठान ने 17 नवंबर को 44 साल के हो गए। 'बर्थडे पार्टी' के अगले ही दिन उन्हें एक ऐसा तोहफा मिला जिसका इंतजार वह पिछले 14 सालों से कर रहे थे। गुजरात के रहने वाले पठान पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने और अब ममता बनर्जी से बगावत के बाद कांग्रेस और भाजपा का रुख उनके प्रति बदला-बदला दिख रहा है। गुजरात में भाजपा सरकार ने जिस जमीन के लिए उन्हें अदालत तक चक्कर कटवाया, अब उसे आधी मुफ्त और आधी सस्ते दर पर देने का फैसला करके खुश कर दिया है। वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) की आम सभा में बुधवार 18 नवंबर को गुजरात सरकार के उस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद यूसुफ पठान को 978 वर्ग मीटर जमीन देने का फैसला किया गया है। ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.