नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी अपने ही NDA के साथी NCPI यानी नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया से दूरी बनाती नजर आ रही है। इसके ताजा संकेत कोलकाता नगर निगम चुनाव की तैयारियों से पहले मिले हैं। पार्टी का कहना है कि राज्य में अपने दम पर चुनाव जीता है और अकेले ही केएमसी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं, हाल ही में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एनसीपीआई के वरिष्ठ नेता सुदीप बंदोपाध्याय से मिलने पहुंचे थे। दरअसल, बंगाल में चुनाव का मैदान फिर सज रहा है। इस बार केएमसी के अलावा हावड़ा नगर निगम समेत 7 निकायों में चुनाव होने हैं। अब यह चुनाव ऐसे समय पर हो रहे हैं, जब राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है और तृणमूल कांग्रेस टूट चुकी है। अब तक टीएमसी के बागी विधायकों के गुट ने उम्मीदवारों को लेकर स्थित...