नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- यूसुफ पठान, सायोनी घोष, काकोली घोष दस्तीदार समेत 20 सांसद ने NCPI यानी नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया का दामन थाम लिया था। हालांकि, अब तक इस विलय को लेकर फैसला लोकसभा अध्यक्ष के स्तर पर लंबित है, लेकिन NCPI के नई टीम ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज कर दी हैं। खास बात है कि लिस्ट में यूसुफ पठान समेत 7 सांसदों का नाम है, जिन्हें पार्टी में बड़े पद दिए गए हैं, लेकिन सायोनी घोष समेत कई नाम नदारद हैं। पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से लोकसभा सांसद यूसुफ पठान को NCPI का उपाध्यक्ष बनाया गया है। खास बात है कि मूल रूप से गुजरात से आने वाले पठान ने तब अविभाजित तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर 2024 लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने चुनाव में कांग्रेस दिग्गज और पूर्व में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके अधीर रंजन चौधरी को हरा...