यूसीसी लागू होने पर बंगाल सरकार बधाई की पात्र : अश्विनी चौबे
रांची, जून 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी चौबे ने रांची समहरणालय में मंगलवार को मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि बंगाल में यूसीसी लागू होने की बात की जा रही है। इसके लिए बंगाल की सरकार बधाई की पात्र है। देशभर में यूसीसी लागू किया जाना चाहिए। चौबे ने कहा कि झारखंड, बिहार से अलग हुआ। यह हमारे सहोदर भाई की तरह है। यहां लूट देखकर वेदना होती है, लूट की छूट किसी को नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन हमारे साथी थे, वह एनडीए में थे। हम कहलगांव, दुमका में साथ में मीटिंग किया करते थे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस, टीएमसी के लिए वोट बैंक की राजनीति अहम : भाजपा आज उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ है। कांग्रेस जिसके साथ होती है, उसे ठगती है। चौबे ने कहा कि दोनों दलों में दरार है, लेकिन फिर भी सरकार है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.