देहरादून, जनवरी 29 -- सरकार की ओर से आयोजित प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता दिवस समारोह-2026 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय की कुलपति एवं समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विशेषज्ञ समिति की सदस्य रहीं प्रो. सुरेखा डंगवाल को सम्मानित किया। प्रो. डंगवाल शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक सशक्त हस्ताक्षर के रूप में जानी जाती हैं। शिक्षाविद् होने के साथ-साथ उन्होंने अपने शोध, लेखन और अकादमिक नेतृत्व के माध्यम से नारी सम्मान, समान अधिकार और सामाजिक चेतना को मजबूती दी है। यूसीसी के मसौदे के निर्माण और उसके क्रियान्वयन से जुड़ी दोनों समितियों में उनकी भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया। दून विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में उनके नेतृत्व में बीते पांच वर्षों में विश्वविद्यालय में कई महत्वपूर्ण पहल की गईं।...