नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने केंद्र सरकार और भाजपा पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के जरिए समाज में विभाजन, व्यवधान और ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि भाजपा के लिए यूसीसी कोई कानूनी सुधार नहीं है, बल्कि समाज में स्थाई ध्रुवीकरण की स्थिति बनाए रखने का एक हथियार है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि महाराष्ट्र में यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए गठित राज्य सरकार की समिति से बॉम्बे उच्च न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश के इस्तीफे से कई प्रश्न उठते हैं। पूर्व न्यायाधीश ने समिति के कामकाज को लेकर सवाल उठाते हुए खुद को इससे अलग कर लिया था। जयराम रमेश ने सवाल उठाया कि क्या संविधान सभा ने कभी ऐसी स्थिति की कल्पना की थी, जिसमें हर राज्य अपनी अलग समान नागरिक संहिता बनाए। उनके मुताबिक इसका ...