उन्नाव, मार्च 16 -- उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जनपदीय क्रिकेट लीग के अंतर्गत तीसरा मैच आईिडयल क्लब और यूसीसी के मध्य खेला गया। जिसमें आईिडयक क्लब ने चार विकेट से मैच जीत लिया। रामकली स्टेडियम शुक्लागंज में हुए मैच में यूसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूसीसी की पूरी टीम निर्धारित 40 ओवर के मैच में 26 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी और 120 रनों पर आलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आइडियल क्लब की टीम ने अभिनव राजपूत के अर्धशतक की बदौलत 26 ओवरों में छह विकेट पर 124 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया। मैच के बाद आकाश राठौर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने दिया। इस मौके पर ओम मिश्रा, साकिर हुसैन आदि लोग उपस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.