काशीपुर, जनवरी 27 -- काशीपुर। समान नागरिक संहिता कानून की प्रथम वर्षगांठ पर समानता ने मंगलवार को नगर निगम सभागार में समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया। मेयर दीपक बाली और एमएनए रविंद्र सिंह बिष्ट ने शुभारंभ किया। मेयर बाली ने कहा कि यूसीसी कानून को एक वर्ष हो गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों के चलते आज ही के दिन उत्तराखंड समान नागरिक संहिता कानून बनाकर देश का प्रथम राज्य बन गया था। काशीपुर नगर निगम इस कानून के संबंध में 5280 आवेदनो का शत प्रतिशत पंजीकरण और निदान कर प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा। यहां तहसीलदार पंकज चंदोला, ब्लॉक प्रमुख ,चंद्रप्रभा, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह, पार्षद दीपा पाठक, पुष्कर बिष्ट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.