यूसील से 30 साल से न्याय की आस, 24 विस्थापितों ने तोड़ा दम
घाटशिला, जून 17 -- जादूगोड़ा। जो पिछले तीस वर्षों में नहीं हो सका क्या वह मात्र सात महीनों में होगा, यह सवाल सोमवार को पोटका अंचल कार्यालय में विस्थापितों की मांगों को लेकर प्रबंधन संग हुई त्रिपक्षीय वार्ता के बाद विस्थापितों की ज़हन में है। इस बैठक में प्रबंधन ने विस्थापितों के मामलों पर पूर्ण रूप से मामला सुलझाने को लेकर सात महीनों का समय मांगा है। बता दें कि यूसील की वादाखिलाफी का दर्द झेलते-झेलते चाटीकोचा के 24 विस्थापितों ने बीते 30 साल में दम तोड़ दिया। न्याय का इंतजार करते-करते ये लोग स्वर्ग सिधार गए, लेकिन पुनर्वास और मुआवजे का वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- पुनर्वास से पहले किसी को उजड़ने नहीं देंगे: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद परिजनों का आरोप है कि कंपनी ने जमीन ली, घर उजाड़े, पर वादे के मुताबिक रोजगार और मुआवजा नहीं दी। स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.