घाटशिला, फरवरी 14 -- जादूगोड़ा । यूसील में इन दिनों स्थायी कर्मचारियों से लेकर ठेका मजदूर तक अपनी मूलभूत सुविधाओं को लेकर आस लगाए पैठे है परंतु प्रबंधन को इनकी समस्याओ को लेकर कोई चिंता नही है उक्त बाते भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल सोरेन ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि यूसील अस्पताल की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। जबकि दवा आपूर्ति ठेका कंपनी केके फार्मा द्वारा बिल भुगतान का बहाना बनाकर मरीजों को सही मात्रा में दवा समय पर उपलब्ध नहीं करवा पा रही है जिससे की मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा की क्षेत्र में यदि देखा जाए तो यूसील अस्पताल एक महत्वपूर्ण संस्था द्वारा संचालित किये जाने वाली कंपनी का अहम हिस्सा है और सबसे बड़ा अस्पताल माना जाता है। परंतु अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं...