घाटशिला, जनवरी 7 -- जादूगोड़ा। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) जादूगोड़ा में कार्यरत रहे स्वर्गीय श्याम सोरेन और स्वर्गीय जयराम हांसदा के परिजनों को अनुकंपा पर स्थायी नौकरी देने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। संयुक्त विस्थापित बेरोजगार संघ के पदाधिकारी व ग्राम प्रधान मंगल सोरेन ने बताया कि प्रबंधन ने पूर्व में आश्रितों-रावदे सोरेन और सोमवारी हांसदा-की नियुक्ति के लिए एक माह का समय लिया था। हालांकि, समय सीमा बीतने के बाद भी नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया। प्रबंधन द्वारा 'नो ऑब्जेक्शन' पत्र की मांग किए जाने पर, आश्रितों की ओर से हलफनामा बनाकर कंपनी को सौंप दिया गया है। मंगल सोरेन ने स्पष्ट किया कि अब दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उम्मीद है कि प्रबंधन जल्द ही नियुक्ति पत्र जारी करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबं...