घाटशिला, फरवरी 28 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। यूसील की ओर से स्कूलों में स्वच्छता से जुड़ी चित्रांकन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाटीन व मेंचूआ प्राथमिक विद्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर के प्रभारी नरेंद्र सेठी ने पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से स्वच्छता से जुड़े सवाल भी पूछे। स्वच्छता को लेकर उन्होंने प्रेरणादायक व ज्ञानवर्धन जानकारी दी। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी तपोधिर भट्टाचार्य, जिला प्रधान जुगल सिंह सरदार मनोज हेंब्रम, प्राचार्य दिनेश भक्त समेत ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...