घाटशिला, जून 1 -- जादूगोड़ा । यूसील तुरामडीह में प्रबंधन से अपनी मांगों को लेकर ठेका श्रमिकों ने माइंस गेट को जाम कर दिया है। इसी के साथ कंपनी के स्थायी कर्मचारियों को भी काम पर जाने से रोका गया है। जबकि ड्यूटी पर जा रहे अधिकारियों को भी गेट के बाहर ही खड़ा करके सवाल जवाब किया जा रहा है। वही ठेका मजदूरों द्वारा स्थायी कर्मचारियों को ड्यूटी पर नही जाने देने से भारी नारगाजी है। स्थायी कर्मचारियों का कहना है की यह यह ठेका मजदूरों और प्रबंधन का मामला है परंतु हमे ड्यूटी पर नही जाने देने से हमारा एक दिन का वेतन काट दिया जाएगा। इसपर प्रबंधन को कुछ निर्णय लेने की आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...