घाटशिला, मार्च 9 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। यूसील जादूगोड़ा अस्पताल की जर्जर 32 बेड बदले जायेंगे। इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए कंपनी अस्पताल के विभागाध्यक्ष (कार्मिक) डी भट्टाचार्य ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया चालू कर दी गई है। यूसील सीएमडी डॉ. कंचम आनंद राव की मंजूरी के बाद कंपनी के जादूगोड़ा अस्पताल के जर्जर 32 बेड जल्द बदले जाएंगे। इसी तरह कंपनी अस्पताल के इंडोर व आउटडोर में टाइल्स लगाने की योजना को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...