मुजफ्फरपुर, जून 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। केंद्रीय शहरी आवास एवं विकास मंत्रालय से जुड़ी अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) से अब बैरिया बस स्टैंड के कायाकल्प की तैयारी है। इसको लेकर यूसीएफ की टीम ने शनिवार को शहर का दौरा किया। टीम के सदस्यों ने नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह के साथ बैरिया बस स्टैंड का जायजा लिया। साथ ही बैरिया बस स्टैंड से चांदनी चौक तक परिवहन स्थिति का भी निरीक्षण किया। टीम का उद्देश्य यूसीएफ के तहत बैरिया बस स्टैंड के प्रस्तावित पुनर्विकास को गति देना है。 यह भी पढ़ें- बिहार के 31 शहरों में बनेंगे 5 मंजिला बस अड्डे; एक ही जगह पर मॉल, मल्टीप्लेक्स, कैफे सबकुछबस स्टैंड का निरीक्षण नगर आयुक्त ने बताया कि यूसीएफ की चार सदस्यीय टीम ने बस स्टैंड परिसर एवं आसपास उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। स्टैंड से खुलने वाली बसों व यात्रियो...