जमशेदपुर, जुलाई 27 -- जमशेदपुर। यूसीआईएल की विभिन्न खनन परियोजनाओं से प्रभावित विस्थापित परिवारों की समस्याओं को लेकर सोमवार को पोटका विधायक संजीव सरदार और घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में तुरामडीह, नरवा, जादूगोड़ा, बांदूहुड़ांग और बागजामदा माइंस क्षेत्र के माझी बाबा, विस्थापित समितियों के प्रतिनिधि और प्रभावित परिवारों के सदस्य भी शामिल थे।बैठक में रोजगार, पुनर्वास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और कौशल विकास जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने परियोजनाओं के लिए जमीन देने वाले परिवारों को नियमानुसार रोजगार देने तथा लंबित नियुक्ति मामलों का शीघ्र समाधान करने की मांग की।विधायकों ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस मामले में मुख्य सचिव और उपायुक...