जमशेदपुर, मार्च 24 -- जमशेदपुर। यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड और रेडक्रॉस सोसाइटी 27 मार्च को ग्रामीण और जनजातीय को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए तुरामडीह स्थित नान्दुप में स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर का आयोजन संयुक्त रूप से कर रही है। इससे नीलडुंगरी, कुदादा, तुरामडही, पुड़ीहासा, सुन्दरनगर, लायलम, मर्छागोड़ा, आहरगुट्टू, धोडांगा के ग्रामीण लाभ उठा पायेंगे। हालांकि दोनों ने सेवा भावना से मंगलवार को भी जादूगोड़ा के एक स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया है। इससे धर्मडीह, इचड़ा, तिरिलगुट्टू, ईटाभट्टा के निवासी को लाभ होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.