जमशेदपुर, मार्च 25 -- पोटका के विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की। इसका मुख्य केंद्र यूसीआईएल (यूसिल) के विस्थापितों की लंबित समस्याएं रहीं। विधायक ने स्पष्ट किया कि नरवा पहाड़, तुरामडीह, जादूगोड़ा और बंदू हुड़ंग माइंस के विस्थापितों को रोजगार और पुनर्वास दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने उपायुक्त को निर्देश दिया कि इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट अविलंब मुख्य सचिव को भेजी जाए, ताकि आगामी बोर्ड बैठक में विस्थापितों के हक में ठोस निर्णय लिया जा सके।बैठक में बुनियादी सुविधाओं और ढांचागत विकास पर भी विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने गर्मी के मौसम को देखते हुए पंचायतों में टैंकरों से जलापूर्ति सुनिश्चित करने और बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को जल्द धरातल पर उतारने की मांग क...