घाटशिला, अप्रैल 14 -- जादूगोड़ा। गर्मी शुरू होने से पहले जादूगोड़ा वासियों को पानी की किल्ल्त शुरू हो गई है। उन्हें पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल रहा है। बदबूदार पानी के कारण लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि यूसिल जादूगोड़ा डैम में फैली गंदगी के कारण पानी प्रदूषित हो रहा है। इसका खामियाजा जादूगोड़ा वासियों को उठाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यूसिल जादूगोड़ा डैम में फैली गंदगी के कारण लगातार यूसिल कॉलोनी, जादूगोड़ा समेत ग्रामीण क्षेत्र में डब्ल्यूटीपी से जो पानी सप्लाई की जाती है, वह बदबूदार है। आरोप है कि यूसिल प्रबंधन की ओर से अबतक डैम की सफाई भी नहीं की गई है। साथ ही, बरसात न होने के कारण भी पानी में गंदगी ज्यादा बढ़ गई है। साफ पानी न मिलने के कारण ज्यादातर लोग अब बोतलबंद पानी पीने को विवश हैं, जिससे उनका खर्च भी बढ़ गया है। बता...