रामगढ़, अप्रैल 19 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि शिवाजी रोड़ स्थित डॉ कुमार्स पॉलीक्लिनिक की पहल पर रामगढ़ में पहली बार अपोलो हॉस्पिटल चेन्नई के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ के रमेश ने ओपीडी आयोजित कर मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान रामगढ़ और आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में मरीजों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परामर्श लिया। डॉ के रमेश किडनी और मूत्र संबंधी बीमारियों के विशेषज्ञ हैं और रोबोटिक सर्जरी में भी दक्ष हैं। उन्होंने बताया कि बार-बार पेशाब लगना, पेट के निचले हिस्से में दर्द, पेशाब के बाद भी अधूरापन महसूस होना, पेशाब में जलन या खून आना, रात में बार-बार पेशाब लगना, पेशाब रोक न पाना या बाथरूम पहुंचने से पहले ही पेशाब हो जाना जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत किसी यूरोलॉजिस्ट से परामर्श ले...