भदोही, मार्च 14 -- भदोही, संवाददाता। यूरोप में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर युवक के साथ छल करके पैसा ले लिया गया। इतना ही नहीं, फर्जी इंटरव्यु लेटर भी जारी आरोपित ने कर लिया। न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मस्जिट्रेट के आदेश पर औराई थाने में वाराणसी जिले के रहीमपुर, लोहता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। भदोही शहर के नूरेइस्लामपुर निवासी अजहर अली ने कोर्ट से गुहार लगाई थी। कहा कि वह बेरोजगार थे। इस बीच, उनकी मुलाकात 12.09.2024 को वाराणसी के शहनवाज खां से हुई। माल्टा यूरोप और विदेश में अच्छी सैलरी दिलाने का वादा किया। उसने नौकरी दिलाने के नाम पर खर्च के रूप में कुछ रुपयों की मांग की। उसके बाद जॉब लेटर सिक्योर्टी सुपरवाजइर पद का दिया, जिसमें सैलरी 2330 यूरो और आठ घंटे काम बताया गया। उसके बाद विश्वास में आकर पैसा आनलाइन पेमेंट कर दिया। आरोपित ने प...