नई दिल्ली, जनवरी 26 -- यूरोपीय संघ (ईयू) ने सोमवार को एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के एआई चैटबॉट ग्रोक के खिलाफ जांच शुरू की है। ग्रोक पर गैर सहमति वाली महिलाओं और बच्चों की अश्लील डीपफेक तस्वीरें बनाने का आरोप है। डीपफेक तस्वीरों को लेकर एआई चैटबॉट ग्रोक पहले से ही वैश्विक स्तर पर आलोचनाओं का सामना कर रहा है। कई देशों ने इस पर प्रतिबंध भी लगाया है। 27 देशों वाले यूरोपीय संघ के कार्यकारी आयोग ने कहा कि वह जांच कर रहा है कि क्या एक्स ने संघ के डिजिटल नियमों के तहत पर्याप्त कदम उठाए हैं। ये नियम अवैध सामग्री के प्रसार के जोखिमों को रोकने के लिए हैं, जैसे- उकसावे वाली यौन तस्वीरें, बाल यौन शोषण सामग्री। आयोग ने कहा कि यह जोखिम हमारे नागरिकों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा रहे हैं। नियामक जांचेंगे कि क्या ग्रोक डिजिटल सर्विसेज एक्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.