उन्नाव, फरवरी 28 -- शुक्लागंज, संवाददाता। विष्णुपुरी स्थित यूरोकिड्स प्री स्कूल एवं यूरो बड्स स्कूल द्वारा विद्यालय का वार्षिक उत्सव सह दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5:30 बजे राजधानी मार्ग स्थित शहनाई लॉन में संपन्न होगा। विद्यालय के प्रबंधक शांतनु पाठक के अनुसार समारोह में नन्हे विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी तथा छात्रों को दीक्षांत उपाधि प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पंकज गुप्ता होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में के.डी. त्रिवेदी एवं गोल्डी गुप्ता मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...