घाटशिला, फरवरी 27 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (यूसील) की पुरानी खदानों में अब कुछ ही वर्षों में कम गुणवत्ता वाली यूरेनियम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। देश में यूरेनियम की कमी से निपटने के लिए विभाग विभिन्न राज्यों में लगातार कैंप कर यूरेनियम की खोज कर रही है। इन दिनों यूसील अपनी राजस्थान स्थित रोहिल की नई प्रोजेक्ट पर काम कर रही। इसकी जानकारी यूसील के सीएमडी डॉ. कंचम आनंद राव ने दी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रोहिल प्रोजेक्ट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इस जगह पर कंपनी स्थापित होने के बाद काम शुरू होने पर हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। रोहिल प्रोजेक्ट का नॉमिनेशन हो गया है और जिस तेजी से काम चल रहा है उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है की अगले आठ से नौ महीने में यहां पर काम चालू हो जाएगा। वहीं, रोहिल...