अमरोहा, जुलाई 13 -- क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर खादर में रविवार को आयोजित भाकियू इंडिया की पंचायत में किसानों ने यूरिया के संग कीटनाशक देने का आरोप लगाया। जांच के बाद संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई की गुहार लगाई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गंगवार में पशु चिकित्सालय जर्जर हालत में है।

पशुपालकों की समस्याएं पशु चिकित्सक न बैठने से भी पशुपालक परेशान हैं। आवारा पशुओं से आए दिन हादसों की बात कहते हुए पशुओं को गोशाला में संरक्षित करने की गुहार लगाई। सहकारी समितियों पर खाद की किल्लत बताते हुए आरोप लगाया कि निजी दुकानदार 300 रुपए के यूरिया बोरे के साथ 700 रुपए की कीटनाशक दवा जबरन थमा रहे हैं।

आवश्यकताओं पर ध्यान सहकारी समितियों पर पर्याप्त यूरिया मुहैया कराने व जबरन कीटनाशक थमाने वाले दुकानदारों पर जांच के बाद कार्रवाई की मांग की। औद्योगिक ग्री...