लखीमपुरखीरी, जून 26 -- रजागंज, संवाददाता। सदर ब्लॉक के भल्लिया बुजुर्ग स्थित सहकारी समिति में यूरिया वितरण को लेकर किसानों ने कर्मचारियों पर मनमानी और पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि स्थानीय किसानों को आवश्यकता से कम यूरिया दी जा रही है जबकि बाहरी किसानों को अधिक मात्रा में खाद आवंटित किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। किसान सर्वेश कुमार, जयशंकर, कृष्ण स्वरूप, रामनरेश, लालू गिरी और मनोहर ने बताया कि क्षेत्र के किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार यूरिया उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उनका आरोप है कि कुछ बाहरी किसानों को 15 से 20 बोरी तक यूरिया दिए जाने की शिकायतें मिली हैं जिससे स्थानीय किसानों में रोष व्याप्त है। यह भी पढ़ें- यूरिया वितरण में वरती जा रही अनियमितता का आरोप यूरिया वितरण और टोकन व्यवस्था को लेकर समित...