मुजफ्फर नगर, जून 23 -- किसानों को यूरिया व कीटनाशक वितरण सही तरीके से न होने एवं सीसीओ द्वारा किसानों के साथ अभद्रता से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने मोरना चीनी मिल में धरना देकर नारेबाजी की। मोरना चीनी मिल मे भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष अनुज राठी ने बताया कि मोरना चीनी मिल द्वारा किसानों को पेस्टीसाइड यूरिया डीएपी की व्यवस्था, कृषि उपयोगी दवाइयां पर सही समय से सब्सिडी दी जाए। किसानों का सट्टा पिछले वर्ष की भांति रखा जाए। मिल द्वारा किसानों की गन्ने की फसल पर टैंकर द्वारा स्प्रे कराई जाए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए यूरिया में धांधली को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। यह भी पढ़ें- डीजल, यूरिया और गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का प्रदर्शन धरने पर पहुंचे मिल के प्रधान प्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपा गया। प्रधान प्रबन्धक बीपी पाण्डेय ने किसा...