रामपुर, जून 2 -- बिलासपुर। पुलिस ने एक आरोपी को 20 लीटर यूरिया मिश्रित शराब के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक जीत के अनुसार पुलिस कर्मी ईसानगर चौकी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी चीमा फार्म के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में जाता हुआ मिला। पुलिस ने युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से प्लास्टिक के कट्टे में रखे 80 पाउच यूरिया मिश्रित शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 20 लीटर बताई गई है। आरोपी की पहचान सुनील लाडी पुत्र दानियल मसीह निवासी गांव हामिदनगर के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- देसी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...