सहारनपुर, मई 15 -- सहारनपुर, संवाददाता। किसानों को यूरिया और डीएपी खाद लेने के लिए अब पहले ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। जी हां, खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए जल्द ही ये नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। इसके तहत किसानों को खाद लेने को ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। यह बुकिंग फॉर्मर आईडी और अपडेटेड आधार नंबर के आधार पर होगी। नई व्यवस्था के तहत पहले से पोर्टल पर पंजीकृत किसान अपने मोबाइल फोन से ही खाद की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। इसके लिए किसान को अपनी फॉर्मर आईडी को आधार से लिंक और अपडेट रखना अनिवार्य होगा। बुकिंग पर किसानों को निर्धारित केंद्र और समय की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे खाद वितरण में भीड़ और अव्यवस्था कम होगी। यह भी पढ़ें- फार्मर आईडी वालों को ही मिलेगी खाद ऑनलाइन प्रणाली लागू होने से खाद का रिकॉर्ड डिजिटल रूप स...