अयोध्या, अप्रैल 20 -- तारुन, संवाददाता। जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्रा के आदेश पर जिले में अग्रिम आदेशों तक यूरिया खाद की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। इस आदेश से किसानों में खलबली मचा दी है। जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि कृषि निदेशालय स्तर से पोर्टल के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है कि गत वर्ष एक से 17 अप्रैल के बीच जिले में महज 615 मीटन यूरिया वितरण के सापेक्ष वर्तमान में उसी अवधि में 1575 मी टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है, जो गत वर्ष से 156 प्रतिशत अधिक है। अधिक मात्रा में खाद का वितरण वाले उर्वरक विक्रेता, कृषकों की फसल प्रयोग की जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट निदेशालय भेजा जाएगा।बताया गया है कि मौजूदा समय में यूरिया खाद की कोई आवश्यकता नहीं है। इसी वजह से यूरिया खाद की बिक्री पर तत्कालीक प्रभाव से अग्रिम आदेशो तक प्रतिबंधित ...