रामपुर, अप्रैल 30 -- रामपुर। भाकियू अंबावता के पदाधिकारियों ने किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर फईम, अब्दुल हसन पाशा, शाहरुख, मोहम्मद जुबैर, शाहनवाज पाशा और सुहेल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- यूरिया की किल्लत से परेशान किसान: खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...