छपरा, दिसम्बर 16 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। बिस्कोमान कृषक केंद्र पर यूरिया खाद खरीदने जा रही अंवारी गांव की एक महिला सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल महिला को मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ वीरेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सीटी स्कैन समेत बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंवारी निवासी लालपरी देवी अपने पोते रोहित कुमार के साथ मढ़ौरा स्थित बिस्कोमान कृषक केंद्र पर यूरिया खाद लेने आई थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.