यूरिया को ले किसानों ने एनएच किया जाम
बगहा, जून 11 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के बाद धान के बिचड़े और गन्ने की फसल में छिड़काव के किसानों को यूरिया नहीं मिली। बुधवार को किसान बगहा-2 बस्कोमान पहुंचे थे। दोपहर तक उन्हें टोकन व यूरिया नहीं मिली। इसपर उनका गुस्सा भड़क गया। वे एसडीएम कार्यालय के पास एनएच-727 को पहुंच गये और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में एसडीएम ने किसानों के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की और यूरिया वितरण का आश्वासन दिया। तब जाकर किसानों ने जाम खत्म किया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान यूरिया लेने के लिए बगहा-दो स्थित बिस्कोमान केंद्र पहुंचे थे। किसानों का आरोप था कि दोपहर तक न तो टोकन दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.