हल्द्वानी, मार्च 12 -- कोटाबाग। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को सीडीओ अरविंद पांडे की अध्यक्षता में किसान गोष्ठी हुई। बैठक में किसानों ने सोसायटी की ओर से यूरिया के साथ जबरन नैनो खाद देने, खराब सोयाबीन बीज के कारण फसल न जमने और धान की पैदावार व बिक्री कम होने पर आक्रोश जताया। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि नैनो खाद थोपने का कोई नियम नहीं है और उन्होंने बीज की गुणवत्ता जांच के निर्देश दिए। भाकियू जिलाध्यक्ष भगवान सिंह रौतेला ने बैठक को मात्र औपचारिकता बताते हुए राजस्व, वन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल, बीडीओ श्वेता सैनी, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, विधायक प्रतिनिधि मंयक तिवारी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नेगी, सांसद प्रतिनिधि विक्रम जंतवाल, गीताजंली बंगारी, एसपी सिंह मौजूद...