गाज़ियाबाद, जून 21 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव कादराबाद में साधन सहकारी समिति से किसानों के जबरन यूरिया के 350 कट्टे उठाकर ले जाने के मामले में लापरवाही बरतने पर सचिव को निलंबित कर दिया है। प्रकरण की जांच के लिए एक अधिकारी को नामित किया गया है। बता दें कि दिल्ली मेरठ मार्ग पर गांव कादराबाद स्थित साधन सहकारी समिति के गोदाम से शनिवार सुबह किसान जबरन 350 यूरिया के कट्टे उठाकर ले गए। किसानों का आरोप था कि सचिव और कर्मचारी अपने चहेतों को यूरिया का कट्टा दे रहे थे। समिति के अधिकारियों ने किसानों के घर जाकर कट्टों के रुपये एकत्र करके जिला सहकारी बैंक में जमा करा दिए थे। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में किसानों का सब्र टूटा, सहकारी समिति से जबरन उठा ले गए यूरिया के कट्टे सहकारिता के सहायक रजिस्ट्रार (एआर) अमित कुमार त्यागी ने बताया कि लापरवाही ब...