मुजफ्फर नगर, जून 5 -- मुजफ्फरनगर जनपद में यूरिया की कोई कमी नहीं है। सभी समितियों और दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया की उपलब्धता है। कृषि विभाग की माने तो जनपद में अभी करीब 15 हजार मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। गुरुवार को 300 मैट्रिक टन यूरिया की रैक और आई है। अभी हाल में करीब 2600 मीट्रिक टन यूरिया और आना प्रस्तावित है।जनपद में यूरिया की कालाबाजारी सामने आने पर कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह से सक्रिय बने हुए है। कृषि विभाग ने पुलिस के सहयोग से समय रहते हुए यूरिया की कालाबाजारी को पकडा है। यह कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई है। यह भी पढ़ें- निजी दुकानदार का लाइसेंस निलंबित, मांगा स्पष्टीकरण कृषि विभाग ने करीब 454 यूरिया के बैग को जनपद से बाहर जाने से रोका है। वहीं तीन दुकानदारों समेत आठ लोग इस मामले में पकड़े गए है। जिन्हें ...