कन्नौज, अप्रैल 21 -- विकासखंड क्षेत्र के कसाबा गांव में इन दिनों यूरिया खाद की किल्लत और कालाबाजारी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। किसानों का आरोप है कि स्थानीय दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक दरों पर यूरिया बेंच रहे हैं, जिससे खेती की लागत बढ़ती जा रही है और फसलों पर संकट गहराता जा रहा है। किसान रामविलास ने बताया कि दुकानदार खुलेआम 350 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से यूरिया बेंच रहे हैं, जबकि सरकार द्वारा तय कीमत इससे कम है। मजबूरी में किसानों को महंगे दाम पर खाद खरीदनी पड़ रही है, क्योंकि समय पर खाद डालना जरूरी है। वहीं किसान विनय ने भी बताया कि 10 रुपये कम देने पर दुकानदार ने उन्हें खाद देने से ही मना कर दिया। यह भी पढ़ें- खाद वितरण पर गन्ना आयुक्त की रोक, लक्सर समिति से किसान मायूस लौटे किसानों के अनुसार कसाबा क्षेत्र में करीब पां...