मुजफ्फर नगर, जून 7 -- मुजफ्फरनगर किसानों को सरकारी अनुदान पर उपलब्ध कराई जाने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीदकर यमुना नगर, हरियाणा में रखकर फैक्ट्रियों में सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य सप्लायर व डिस्ट्रीब्यूटर को जानसठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इससे पहले इस गिरोह के आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। छह माह में इस गिरोह ने लगभग 15 लाख का अनुदानित यूरिया की कालाबाजारी की थी। यह भी पढ़ें- उपकृषि निदेशक ने छापामारी कर पकड़ी यूरिया की कालाबाजारी, बिक्री की प्रतिबंधित गिरफ्तारी की जानकारी एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि एक जून को जानसठ पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने किसानों को सरकारी अनुदान पर उपलब्ध कराई जाने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीदकर यमुनानगर, हरियाणा में रखकर आगे ऊंचे दामों पर फैक्ट्रि...