यूरिया की कालाबाजारी के खिलाफ भाकियू का प्रदर्शन
मुजफ्फर नगर, जून 14 -- जानसठ भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने तथा किसानों को समिति से उनकी फसलों की पूर्ति के हिसाब से यूरिया खाद दिलवाने की मांग को लेकर तहसील में धरना देने के बाद पानीपत खटीमा हाईवे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर ज्ञापन एसडीएम के नाम तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया तो भाकियू बड़ा आंदोलन करेगी।शनिवार को भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना दिया। इसके बाद कार्यकर्ता पानीपत खटीमा हाईवे पर पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि किसानों को उनकी फसलों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे अनुदानित यूरिया खाद समिति पर समय पर नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- खा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.