आजमगढ़, अगस्त 4 -- आजमगढ़। महारागंज ब्लाक क्षेत्र के नेवादा में स्थित साधन सहकारी समिति से रविवार की रात में यूरिया की कालाबाजारी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस समय धान की फसल में यूरिया की जरूरत है। जिससे डिमांड बढ़ गई है। समितियों से यूरिया नहीं मिलने पर किसानों को बाजार से अधिक मूल्य पर खरीदनी पड़ रही है। आरोप है कि साधन सहकारी समिति नेवादा से रविवार की रात सचिव यूरिया की कालाबाजारी कर रहा था। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। समिति से किसानों को यूरिया करीब 280 रुपये में मिलती है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: पुलिस बल न होने के कारण नहीं मिल पाएगी खाद..यह सुन भड़के किसान बाजार में किसानों को 350 से अधिक रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। इसके साथ ही जिं...