बुलंदशहर, जून 2 -- यूरिया खाद की किल्लत और कालाबाजारी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एडीएम प्रशासन नितीश कुमार सिंह ने सभी एसडीएम को सहकारी समितियों और निजी खाद विक्रेताओं की नियमित जांच के निर्देश दिए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, तहसील स्तर पर गठित टीमें सहकारी समितियों और निजी दुकानों पर उपलब्ध यूरिया के स्टॉक, आवंटन और वितरण की प्रतिदिन निगरानी करेंगी। जिन समितियों या दुकानों पर खाद की अधिक बिक्री या कमी की शिकायतें मिल रही हैं, उनकी विशेष रूप से जांच की जाएगी। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन की जांच रिपोर्ट प्राप्त कर अधिक बिक्री करने वाली समितियों और निजी दुकानों की निगरानी की जाए। यह भी पढ़ें- खुदरा यूरिया नहीं बेचने वाले दुकानों से होगा स्पष्टीकरण इसके अलावा, यह भी पता लगाया जाएगा कि अधिक मात...