गोंडा, दिसम्बर 24 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले के बभनजोज क्षेत्र के बनगवां बाजार में यूरिया की ओवररेटिंग और अवैध टैगिंग की शिकायत पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कृषि विभाग ने खाद विक्रेता दिलीप कुमार गुप्ता के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश व आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत थाना खोडारे में मुकदमा दर्ज कराया गया है। चंद्रदीप घाट पर जायसवाल खाद भंडार के संचालक दुकान बंद कर फरार हो गए। इस पर खाद विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। मसकनवां और बभनजोत के चार खाद विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया है। जिले में यूरिया वितरण में मनमानी की शिकायतों पर डीएम के निर्देश पर एसडीएम, जिला कृषि अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों की टीम ने बभनजोत क्षेत्र के विभिन्न उर्वरक विक्रेताओं की जांच की। बीते 21 दिसम्बर को कृषि विभाग की टीम ने आकस्मिक निरीक...