समस्तीपुर, जून 30 -- विभूतिपुर। बिहार में शराब तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही कड़क मुहिम के बीच स्थानीय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुस्तफापुर भाथ पोखर के निकट से 20 चक्का वाला ट्रक को जब्त किया है। इस ट्रक के भीतर बेहद शातिर तरीके से बनाए गए एक गुप्त तहखाने में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस को चकमा देने के लिए शराब माफिया ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए फुलप्रूफ प्लानिंग कर 20 चक्का ट्रक के ऊपर भारी मात्रा में खेती का यूरिया और लकड़ी का बुरादा लोड किया गया था, ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस कार्रवाई लेकिन विभूतिपुर पुलिस को पहले ही इस बात की सटीक गुप्त सूचना मिल चुकी थी कि यूरिया की आड़ में शराब की एक बड़ी खेप इलाके से गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही...