बाराबंकी, मई 16 -- बाराबंकी। भारतीय किसान संगठन की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष केके यादव गुड्डू की अध्यक्षता में गन्ना संस्थान परिसर में संपन्न हुई। बैठक में किसानों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष केके यादव ने कहा मौजूदा समय में किसानों की हालत बद से बदतर हो रही है। जिले के जिम्मेदार अधिकारी किसी भी विभाग का हो, किसानों की आवाज को नहीं सुनना चाह रहा। इसलिए अपने हक और अधिकार की लड़ाई स्वयं लड़नी होगी।

किसानों की समस्याएं भ्रष्ट अधिकारी किसान गरीब मजदूरों के हक और अधिकार किसी भी स्थिति में देने को तैयार नहीं है। यूरिया का संकट पिछले वर्ष धान की सीजन में शुरू हुआ था और आज भी यूरिया किसानों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जो काफी चिंता का विषय है। जल्द ही यूरिया की किल्लत दूर नहीं की गई तो धान के सीजन में तो किसानों को फिर से लाइन में लगकर पुलिस की...