संतकबीरनगर, फरवरी 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मौसम के उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कभी ठंड बढ़ जा रही है तो कभी गर्मी अपना रंग दिखा रही है। दिन में अच्छी धूप निकलने से तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा रहा है तो रात का तापमान गिरकर दस डिग्री सेल्सियस पर आ जा रहा है। शाम को भले ही लोगों को ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन भोर में ठंडक परेशान कर रही है। मौसम का उतार चढ़ाव मरीजों को परेशान कर रहा है। असमय ठंड लगने से लोग वायरल की चपेट में आ जा रहे हैं। इसके अलावा मौसमी सब्जियों के अत्यधिक सेवन की वजह से यूरिक एसिड के रोगियों की तादाद में भी इजाफा हुआ है। जोड़ और घुटना दर्द के रोगी अधिक आ रहे हैं। गोभी की सब्जी के बाद लोगों का रुझान मटर की सब्जी की ओर बढ़ा। इन दो सब्जियों का प्रयोग बढ़ा तो यूरिक एसिड की बीमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.