गाजीपुर, अप्रैल 11 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नायकडीह स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा का जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने पर शुक्रवार को अंचल प्रमुख बैजनाथ सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने शाखा परिसर का निरीक्षण किया और बैंकिंग सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शाखा के नवीनीकरण से ग्राहकों को बेहतर वातावरण में सुविधाएं मिलेंगी। बैंक की ओर से ग्राहकों को आधुनिक और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर बैंक के अधिकारी तेजबहादुर सिंह, विपिन सिंह, मनीष सिंह, राजदेव सिंह, क्षेत्र के रामकृष्ण सिंह अलगू, दिनेश सिंह, अंचल सिंह, मुन्ना यादव, धनंजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन संजय कुमार क्षेत्रीय अनुपालन अधिकारी ने किया।

हिंदी हिन...