मुरादाबाद, जुलाई 3 -- यूपी में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान वोटर लिस्ट के लिए गलत जानकारी देने वाले पर अब शिकंज कस रहा है। सूची में डबल एंट्री के मामलों में जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई। मुरादाबाद में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सामने आए मामलों में पांच लोगों के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धारा-31 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने पहले से मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद फॉर्म-6 के माध्यम से दोबारा नाम दर्ज कराने के लिए कथित रूप से गलत घोषणा की। प्रशासन के अनुसार फॉर्म-6 भरते समय आवेदक यह घोषणा करता है कि वह पहली बार मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर रहा है और उसका नाम किसी अन्य विधानसभा या संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज...