नई दिल्ली, मार्च 30 -- दिल्ली की नेहा पांचाल ने उत्तर प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा पीसीएस में टॉप किया है। उनका यह चौथा प्रयास था। नेहा पंचाल ने हाल में ही एक मॉक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के मोतीराम मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। 2013 में श्यामलाल कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया। इसके बाद 2018 से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। यूपी पीसीएस परीक्षा में उनका यह चौथा अटेम्प्ट है। 2023 में उन्होंने UPSC इंटरव्यू भी दिया था। उसी दौरान पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर्स भी पूरा किया।यूपी में नौकरी पर क्यों ऐतराज नहीं मॉक इंटरव्यू में वह बताती दिख रही हैं कि दिल्ली की होते हुए उन्हें यूपी में नौकरी पर क्यों ऐतराज नहीं है। उन्होंने बताया, 'दिल्ली में नौकरी करना क...