नई दिल्ली, मार्च 30 -- UP News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2024 का अंतिम परिणाम रविवार देर रात घोषित कर दिया। नेहा पांचाल ने प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में टॉप किया है। इसके साथ ही नेहा नाम की 13 बेटियों को सफलता मिली है। इनमें तीन तो टॉप 11 में ही शामिल हैं। लड़कों में सबसे ज्यादा अभिषेक नाम के 11 लड़के हैं। रिजल्ट की रैंकिंग पर बात करें तो दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की अनन्या त्रिवेदी का नाम है। तीसरा स्थान अभय प्रताप सिंह को मिला है। टॉप टेन में छह बेटियां हैं जिसमें से चार उत्तर प्रदेश की हैं। 24 प्रकार के कुल 947 पदों के सापेक्ष 932 पर चयन हुआ है। सबसे रोचक बात है कि एसडीएम या डिप्टी कलेक्टर के पद पर नेहा नामराशि की तीन अभ्यर्थी चयनित हुई हैं। ये तीनों टॉप 11 में शामिल है।...